सेना की ट्रेनिंग लेकर लौटे देवाशीष का किया स्वागत

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवरीबंगला| ग्राम भंडेरा के देवाशीष देवांगन सेना की सात माह की ट्रेनिंग पूर्ण कर ग्रह ग्राम लौटने पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। देवाशीष ने ग्राम के युवाओं को आह्वान किया कि प्रत्येक युवा नशे से दूर रहकर देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे।.उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग जरूर कठिन थी लेकिन मैंने हौसला बुलंद रखा।

देवाशीष ने अपने पिता राजेंद्र कुमार देवांगन तथा माता नारायणी देवांगन को सेना का टोपी पहनकर सेल्यूट किया। सरपंच खेमिन ढाले ने ग्राम के युवक देवाशीष देवांगन का सेना में चयन होने तथा ट्रेनिंग पूर्ण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस दौरान नंदकुमार निषाद, रुपेश सिन्हा, धनेश्वरी सिन्हा, दीपक ढाले, कामता देवांगन, उप सरपंच रमेश साहू, लेखराम, कुलेश निषाद, सुनील सिन्हा सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article