स्कूल शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री टेकाम ने किया खेल प्रतिभाओं का सम्मान

जगदीश देवांगन,मुंगेली/  राज्य शासन द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज वर्चुअल सम्मान समारोह के माध्यम से वर्ष 2018-19 एवं 2019 -20 में आयोजित राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में स्वर्ण ,रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कर उनहे सम्मानित किया। वर्ष 2018-19 में मुंगेली जिले के 9 खिलाड़ी और 2019-20 में 14 खिलाड़ियों ने क्रमशः जीत कुनेडो ,रोलबाल सिलंबम कुनेडो ,बेसबाल ,सॉफ्टबॉल, कैरम फील्डआर्चरी एवं कबड्डी के राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा में शामिल होकर पदक प्राप्त किए हैं। कलेक्टर श्री पी.एस एल्मा के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.पी. भारद्वाज ने आज  स्वर्ण पदक प्राप्त प्रत्येक खिलाड़ियों को 21-21 हजार, रजत पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 15-15 हजार रुपये एवं कांस्य पदक प्राप्त खिलाड़ियों को 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि का ड्राफ्ट प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया। इसी प्रकार वर्ष 2018-19 में श्री दीपेश यादव ने जीत कुनेडो, श्री चंद्रसेन एवं कु चांदनी ने सिलम्बम, स्पर्धा में  तथा 2019-20  में कु रीतु अनंत ने बेसबाल, कु विमला ने कबड्डी, कु प्रिया ने सिलम्बम, श्री रितेश शर्मा ने सॉफ्टबॉल में स्वर्ण पदक प्राप्त किये थे। इसी तरह राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा 2018-19 में एक रजत, चार कांस्य पदक तथा 2019-20 में तीन रजत और सात कांस्य पदक प्राप्त किए थे। इन सभी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहन राशि का ड्राफ्ट प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी खलील खान, एम.आई.एस. प्रशासक अशोक सोनी, वरिष्ठ ब्यायाम शिक्षक विजय वर्मा, रामभजन देवांगन, क्रीड़ा खंड प्रभारी चंद्रकांत देवांगन ,सहित हेमचंद बारमते, शशांक डेविड ,उमाशंकर साहू ,पंकज कैवर्त और कमलेश यादव सहित व्यायाम शिक्षक मौजूद थे

Share This Article