संगीतमय योग प्रशिक्षण: 300 छात्राओं को 22 आसन कराए

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

शनिवार को शासकीय आत्मानंद हिंदी माध्यम कन्या विद्यालय अर्जुंदा में संगीतमय निशुल्क योग प्रशिक्षण दिया गया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक नोहर देशमुख, हेमू साहू, सत्येंद्र यादव ने सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका प्राणायाम, राम ध्यान, बॉडी रोटेशन समेत 22 आसन करवाकर योग व ध्यान के लाभ के बारे में लगभग 300 छात्राओं को बताया।

इस दौरान प्राचार्य नूतन गजेंद्र, प्रधान पाठक मिथलेश प्रसाद शर्मा, व्याख्याता रूपलता चंद्राकर, सचिन निषाद, ललित ठाकुर, शिक्षक मोहनीश साहू सहित अन्य स्टाफ ने बच्चों को योग का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया।

Share This Article