‘विष्णुदेव का स्वागत गीता से’: मुंबई पहुुंचे मुख्यमंत्री साय बोले- भाजपा का काम देखकर जनता ने जनादेश दिया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंबई पहुंच चुके हैं। वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो रहे हैं। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव के एयरपोर्ट पहुंचते ही उनका स्वागत भगवद गीता से किया गया।

CM के साथ छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर मीडिया से विष्णुदेव ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस का लंबा राजनीतिक अनुभव है जिसका महाराष्ट्र को बहुत लाभ मिलेगा। फडणवीस महापौर भी रह चुके हैं। अब मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं इसे हम सभी को खुशी है।

जनता ने ही उनका काम देखा इस वजह से अपना जनादेश भाजपा को दिया है।10 साल में तीसरी बार CM पद की शपथ महाराष्ट्र चुनाव रिजल्ट के 13 दिन बाद नई सरकार बन गई। देवेंद्र फडणवीस ने 10 साल में तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

ऐसा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता हैं। शपथ के बाद वे PM मोदी के पास गए और अभिनंदन किया। फडणवीस के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने डिप्टी CM पद की शपथ ली।शपथ से पहले उन्होंने बाला साहेब ठाकरे और आनंद दिघे का नाम लिया।

प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह को धन्यवाद दिया। वे राज्य के दूसरे नेता हैं जो CM के बाद डिप्टी CM बने। शिंदे के बाद NCP नेता अजित पवार ने डिप्टी CM की शपथ ली। वह छठी बार राज्य के डिप्टी CM बने।

वह महायुति और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधन की सरकार में डिप्टी CM रहने वाले महाराष्ट्र के पहले नेता बन गए हैं।भूपेश बघेल को बताया था बंटाधार करने वाला महाराष्ट्र चुनाव में छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अहम जिम्मेदारी दी गई थी।

हालांकी महाराष्ट्र में कांग्रेस कुछ खास अच्छा कर नहीं पाई। इसे लेकर हाल ही में नतीजों के दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साइन ने रायपुर में मीडिया से कहा था कि बघेल हों या राहुल गांधी कांग्रेस में कुछ ऐसे लोग हैं जिन्हें जहां भी भेजा जाएगा वहां कांग्रेस का बंटाधार ही होगा, इस वजह से कांग्रेस को महाराष्ट्र में कामयाबी नहीं मिली।

Share This Article