रायपुर में 1 करोड़ 20 लाख की 25 चोरियां खुली: गिरोह में चोर से लेकर सुनार तक, ज्वेलरी दुकानदारों ने 15 हजार तोला में खरीदा गोल्ड

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

इस मामले में फिलहाल पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर के आउटर इलाकों में 25 चोरियों का खुलासा हुआ है। आरोपियों के इस शातिर चोर गिरोह में सुनार भी शामिल थे। जो चोरी के जेवरातों को 15 हजार तोला में खरीदकर इन्हें गला देते थे।

पुलिस का कहना है कि ज्वेलर्स यह जानते थे कि माल चोरी का है इस वजह से वह चो.इन आरोपियों के गिरोह में 3 चोर थे। जो घरों में चोरी करने के लिए ताला तोड़कर घुसते थे। इसके अलावा 5 व्यक्ति चोरी के माल को खपाने के लिए मीडिएटर की भूमिका निभाते थे।

पुलिस ने तीन ज्वेलर्स दुकानों के मालिक को भी इस मामले में गिरफ्तार किया है।एक ही इलाके में 12 और 8 चोरियां रायपुर IG अमरेश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों ने शहर के आउटर इलाकों में जैसे मुजगहन विधानसभा और मंदिर हसौद में बसी कॉलोनी को अपना टारगेट बनाया। यह अंधेरा होते ही मोटरसाइकिल से कॉलोनी में पहुंचते।

फिर अपनी गाड़ियां कुछ दूरी पर खड़ी करके सुने मकान की तलाश करते थे। इस गिरोह की खास बात यह थी कि यह किसी भी घर में चोरी करने से पहले रेकी नहीं करते थे। अंधेरे और सुनसान घर में सीधे घुसकर ताला तोड़ देते थे।पुलिस ने 35 लाख रुपए का माल जब्त किया है।

लाखों का सोना रखा है गिरवी फिर अंदर आलमारी में रखें सोने चांदी के गहने-जेवरात लेकर यह फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 316 ग्राम गोल्ड, करीब 3 किलो चांदी पांच मोबाइल फोन और दो बाइक बरामद की है। फिलहाल पुलिस ने 35 लाख रुपए का माल जब्त किया है। लेकिन पुलिस के बताए मुताबिक, कुल माल करीब एक करोड़ 20 लाख रुपए का है जो अलग-अलग फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखा हुआ है।

पुलिस इसके रिकवरी प्रोसेस में जुटी है।चोरी के आरोपी सृजन शर्मा पिता प्रभु शर्मा उम्र 29 साल स्थाई पता मकान नंबर 54 हाउसिंग बोर्ड कालोनी सरकंडा खमतराई बिलासपुर।

उमेश उपाध्याय पिता स्व. वीरेंद्र उपाध्याय उम्र 26 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेलीसफीक मोहम्मद पिता नासिर मोहम्मद उम्र 25 वर्ष निवासी कालीमाई वार्ड हर्रीपारा जिला मुंगेली।

प्रकरण में संलिप्त माल खपाने वाले सहआरोपीहर्ष कुमार बंजारे उर्फ गोविंदा पिता शिव कुमार बंजारे उम्र 18 साल निवासी विनोबा भावे नगर जैत खाम थाना मुंगेली बिलासपुर।मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी पिता जावेद अहमद सिद्दीकी उम्र 40 साल निवासी बशीर खान वार्ड पंडरिया रोड मुंगेली बिलासपुर।मेवा लाल कश्यप पिता दुर्गा प्रसाद कश्यप उम्र 43 साल निवासी कपसिया कला थाना कोटा जिला बिलासपुर।हेमंत कश्यप पिता तुलसीराम कश्यप उम्र 33 साल निवासी परसा कांपा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।*कमलजीत कश्यप उर्फ जीतू पिता स्व. दिनेश कश्यप उम्र 30 साल निवासी निकार बंद थाना तखतपुर जिला बिलासपुर।

प्रकरण में संलिप्त ज्वेलर्स जय कुमार सोनी पिता स्व. राजकुमार सोनी उम्र 42 साल निवासी महामाई वार्ड सोनार पाड़ा मुंगेली थाना मुंगेली बिलासपुर।

राजेश कुमार सोनी पिता शिव कुमार सोनी उम्र 35 साल निवासी तखतपुर भाटापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर। भूषण कुमार देवांगन पिता राम कल्याण देवांगन उम्र 35 साल निवासी डाकेश किराना स्टोर दुर्गा मंदिर के पास गाजी नगर बिरगांव थाना उरला रायपुर।

Share This Article