CGPSC घोटाला..टामन सोनवानी और श्रवण गोयल की बढ़ी मुश्किलें: कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read

CGPSC घोटाले मामले में पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को CBI ने 7 दिनों की न्यायिक रिमांड पूरी होने के बाद रायपुर के स्पेशल कोर्ट में पेश किया।

जहां सुनवाई के बाद सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमा.दोनों आरोपी को रायपुर की सेन्ट्रल जेल में 14 दिनों के लिए रखा जाएगा।

गौरतलब है कि 18 नवंबर को CBI ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। और 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। सीबीआई ने दोनों आरोपियों से 7 दिन पूछताछ की है।

टामन सोनवानी और श्रवण गोयल।ये है विवाद CGPSC 2019 से 2022 तक की भर्ती में कुछ अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विवाद है। ईओडब्ल्यू और अर्जुंदा पुलिस ने भ्रष्टाचार-अनियमितता के आरोप में केस दर्ज किया है। PSC ने 2020 में 175 पदों पर और 2021 में 171 पदों पर परीक्षा ली थी।

इन्हीं भर्तियों को लेकर ज्यादा विवाद है। आरोप है कि तत्कालीन चेयरमैन सोनवानी ने अपने रिश्तेदारों समेत कांग्रेसी नेता और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाई है।

171 पदों के लिए हुई थी भर्ती परीक्षा CGPSC परीक्षा 2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री-एग्जाम 13 फरवरी 2022 को कराया गया।

इसमें 2 हजार 565 पास हुए थे। इसके बाद 26, 27, 28 और 29 मई 2022 को हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी पास हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की सिलेक्शन लिस्ट जारी हुई।

Share This Article