रायगढ़ में 2 दिन में 522 बोरी अवैध धान जब्त

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोचियों ने 250 क्विंटल धान का किया था भंडारण, मंडी एक्ट के तहत कार्रवाई

उड़नदस्ता टीम द्वारा कोचियों पर रखी जा रही नजरछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में उड़नदस्ता टीम ने अवैध धान पर कार्रवाई की है। 2 दिन में 522 बोरी यानी 250 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई है। 3 कोचियों पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।.मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को धरमजयगढ़ उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली कि कापू और खम्हार गांव में दो कोचिए अवैध रूप से धान भंडारण कर रखे हैं, जिसके बाद उड़नदस्ता की टीम पहले कापू पहुंची।

यहां मनोज कुमार गुप्ता के घर गोदाम में दबिश दी।कोचियों के द्वारा अवैध रूप से धान भंडारण कर रखा गया थाइनके गोदामों पर की गई छापेमारीमनोज कुमार गुप्ता के गोदाम से 452 बोरी यानी 180 क्विंटल अवैध धान मिला, जिसे जांच टीम ने जब्त कर लिया। इसके बाद खम्हार में अजय कुमार अग्रवाल के गोदाम पर छापेमारी की गई। यहां से 125 बोरी यानी 50 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई।

20 क्विंटल धान कुरूभांठा से जब्तवहीं शुक्रवार खरसिया की उड़नदस्ता टीम को अवैध धान की सूचना मिलने के बाद टीम कुरूभांठा पहुंची। सौरभ अग्रवाल के गोदाम में जांच की गई। जहां अवैध रूप से 50 में 20 क्विंटल धान मिला। उड़नदस्ता टीम ने जब्त कर कोचिए के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

लगातार की जा रही छापेमारीखाद्य निरीक्षक अंजनी राव ने बताया कि जिले में कोचियों और धान के अवैध परिवहन पर भी उड़नदस्ता टीम नजर रख रही है। अब तक अवैध धान भंडारण के 22 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें 1400.4 क्विंटल धान जब्त किया गया है। जिले के सभी ब्लॉकों में राजस्व, मंडी और खाद्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त उड़नदस्ता टीम बनाई गई है।

Share This Article