सर्चिंग के दौरान अमाड़ जंगल में मुठभेड़, पीठ दिखाके भागे लाल आतंक, घातक हथियार बरामद

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गरियाबंद जिले के थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल में जवानों की संयुक्त टीम गश्त के लिए निकली थी। तभी नक्सलियों द्वारा पुलिस पर फायरिंग की गई। जवाबी फायरिंग में नक्सली डेरा छोड़ भाग गये।

मुठभेड़ के बाद सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य व अन्य समाग्रियां बरामद की गई। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार सुबह नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में गरियाबंद डीआरजी, कोबरा-207बीएन, ओडिशा एसओजी (नुआपाड़ा एवं नवरंगपुर), सी.आर.पी.एफ.-211बीएन 65बीएन की संयुक्त टीम गश्त हेतु थाना जुगाड़ क्षेत्रातंर्गत अमाढ़ जंगल की ओर निकली थी।

आज सुबह करीब 7 बजे सर्चिंग के दौरान नक्सलियों द्वारा पुलिस पार्टी को अपनी ओर आते देख फायरिंग की गई।

जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की गई। पुलिस पार्टी को भारी पड़ते देख नक्सली अपने डेरा छोड़ भाग गये। सर्चिंग के दौरान घटनास्थल का निरीक्षण करने पर नक्सलियों का एक सिंगल शॉट रायफल, नक्सल साहित्य अन्य समाग्रियां बरामद किया गया। सर्चिंग पश्चात् सभी पुलिस बल सकुशल अपने-अपने ईकाई की ओर वापस लौट गए हैं।

Share This Article