छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के निजी नर्सिंग होम में हर्निया के ऑपरेशन के दौरान बुजुर्ग गंगा राम यादव (75) गाना गाते दिखे। एक तरफ डॉक्टर्स सर्जरी कर रहे थे वहीं बुजुर्ग मैं 17 बरस का तू 16 बरस की गाना गा रहे थे।
वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो.ऑपरेशन कर रहे सर्जनों ने भी बुजुर्ग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया है। सक्ती जिले के हसौद का रहने वाला गंगा राम यादव को हर्निया की बीमारी थी। जिसके इलाज के लिए चांपा के निजी नर्सिंग होम NKH में आया हुआ था। जांच के बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी।सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए ऑपरेशन थियेटर में जब गंगा राम यादव का ऑपरेशन चल रहा था।
इस बीच वह अपने प्यार को याद करते हुए गाना गाने लगे…जोकि पुराने जमाने का गाना है।
‘मैं 17 बरस का तू 16 बरस की, मिल न जाए नैना, एक दो बरस जरा दूर रहा ना’ वहीं बुजुर्ग के गाने से ऑपरेशन कर रहे सर्जन भी मुस्कुराते हुए नजर आए।वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑपरेशन कर रहे सर्जनों से गंगा राम यादव बात भी कर रहा है। सफल ऑपरेशन के बाद गंगा राम यादव को ICU में रखा गया है।
डॉक्टरों का कहना है कि कई ऐसे मरीज आते हैं जोकि ऑपरेशन के नाम से डर जाते है। लेकिन गंगा राम यादव ने तो गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया है।गंगा राम यादव ने गाना गाते हुए ऑपरेशन कराया।जानिए क्या होता है हर्निया?डॉक्टर्स के अनुसार हर्निया कॉमन सर्जिकल डिजीज है जो कि 25% परसेंट पुरुष को लाइफ में कभी न कभी जरूर होती है।
महिलाओं में यह 3 से 5% तक की आशंका रहती है। हर्निया कई प्रकार के होते हैं जो कि हमारी मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होता है। इसके कारण हमारे पेट के अंदर की चीजें जैसे आंते, फैट बाहर आने की संभावना रहती है।हर्निया का इलाज नहीं किया जाएगा तो उसमें कभी आंत आकर फंस सकती है।
वह सर्जिकल इमरजेंसी की स्थिति बन जाती है। हर्निया का ऑपरेशन होता है वह इस प्रकार की इमरजेंसी व कॉम्प्लीकेशन से बचने के लिए होता है। पहले के समय में यह इसका ट्रीटमेंट ओपन सर्जरी के जरिए होता था। अब लेप्रोस्कोपिक सर्जरी और रोबोटिक सर्जरी की जाती है।ऐसे में पहले के समय पेशेंट को शुरुआती 6 महीनों में बहुत ध्यान रखना होता था।
अब पेशेंट एक से दो दिन में डिस्चार्ज हो जाता है और पेशेंट को ज्यादा रिस्ट्रिक्शन नहीं होती है। अब जो मेस का इस्तेमाल किया जा रहा है उसमें इंफेक्शन का खतरा लगभग समाप्त हो गया है ।

