बंद ब्रिक्स प्लांट में मिले तीन नर कंकाल: फ्लाई एश ब्रिक्स के प्लांट में तीन नर खोपड़ी मिली, फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नर कंकाल मिलने के बाद एरिया को पुलिस ने किया सीलबलरामपुर थाना अंतर्गत ग्राम दहेजवार में बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट परिसर में तीन नर कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर मौके पर बलरामपुर पुलिस पहुंची एवं एरिया को सील कर दिया गया है। अंबिकापुर से फारेंसिक टीम को बुलाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम दहेजवार में शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेत में धान की फसल की कटाई के लिए बंद पड़े ब्रिक्स प्लांट के परिसर के पास गए थे। ग्रामीणों ने बंद पड़े फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट परिसर में झांका तो अंदर तीन नर कंकाल दिखे। इसकी सूचना बलरामपुर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बलरामपुर पुलिस ने एरिया को सील कर दिया है।

अंबिकापुर से फारेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया है।प्लांट परिसर में पड़ी मिली नर खोपड़ियांलंबे समय से बंद है प्लांट ग्रामीणों ने बताया कि उक्त फ्लाई एश ब्रिक्स प्लांट द्वारिका गुप्ता के द्वारा संचालित किया जा रहा था। लंबे समय से ब्रिक्स प्लांट बंद है। यहां नर कंकाल कैसे पहुंचे? इस संबंध में ग्रामीण कुछ नहीं बता पा रहे हैं।घटनास्थल के आसपास कोई कब्रगाह भी नहीं है। हालांकि ग्रामीण शवों को खेतों में गाड़ते हैं। आशंका यह भी है कि कुत्तों ने खोपड़ियों को निकाल लिया है।

जरूरत पड़ी तो नर कंकालों का डीएनए भी कराया जाएगा। बलरामपुर पुलिस ने कहा कि फारेंसिक टीम के पहुंचने के बाद मामला स्पष्ट हो पाएगा।प्रारंभिक दृष्टया ये नर कंकाल काफी पुराने हैं। पुलिस टीम इसका भी पता लगाएगी कि ये नर कंकाल कब के हैं, और कहां से आए हैं।

Share This Article