पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बड़े भाई का निधन ,दिल्ली में ली अंतिम सांस

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के बड़े भाई अशोक सिंह का आज दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। वे अपने जीवन काल मे सामाजिक रूप से सक्रिय रहे।पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने उनके निधन की जानकारी ट्विटर पर देते हुए लिखा है, कि परिवार ने एक अभिभावक को खो दिया है।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्विटर के जरिये स्व. अशोक सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।अशोक सिंह 67 साल के थे जो बैंक के सेवानिवृत्त अधिकारी रहे हैं। बताया जा रहा है कि अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद दिल्ली के अस्पताल में उनका इलाज के दौरान निधन हो गया। डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट में लिखा, “अत्यंत दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि आज मेरे बड़े भाई श्री अशोक सिंह जी का दिल्ली में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया. ‘आज हमने अपने अभिभावक को खोया है. ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें. ॐ शांति.”

Share This Article