बलरामपुर में धान खरीदी से पहले एक्टिव हुए तस्कर

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

730 बोरी अवैध धान के साथ ट्रक जब्त, नहीं दिखाए सही दस्तावेज

अवैध धान का परिवहन, एक ट्रक जब्त।छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के धनवार बॉर्डर स्थित अंतरराज्यीय चेक पोस्ट पर कृषि और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभागीय अधिकारियों ने जांच के दौरान उत्तर प्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को 730 बोरी अवैध धान के साथ पकड़ा है। आरोपी बिना क.खाद्य विभाग की टीम ने धान को जब्त कर ट्रक को सीज कर दिया है। जानकारी के मुताबिक प्रदेश में 14 नवंबर से धान की सरकारी खरीदी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इससे पहले प्रशासन राज्य में अवैध धान के परिवहन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

730 बोरी अवैध धान के साथ ट्रक पकड़ाया।अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने निर्देशकलेक्टर ने सख्ती बरतते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध धान के परिवहन पर रोक लगाने के लिए निर्देश दिए हैं। ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो और किसानों को उनका पूरा हक मिल सके। इस क्षेत्र में पहले भी अवैध धान के परिवहन की घटनाएं सामने आई हैं। हाल ही में एक पिकअप ट्रक से भी अवैध धान की बड़ी खेप पकड़ी गई थी।किसानों के लिए टोल फ्री नंबर जारीजिले में धान खरीदी विपणन वर्ष 2024-25 के लिए टोल फ्री नंबर 18002333663 जारी किया गया है।

जिसमें किसान धान खरीदी से संबंधित जानकारी, सूचना या समस्या के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। यदि किसानों को किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर इसकी सूचना भी दे सकते हैं।धनवार चौकी के पास कार्रवाई।किसान पंजीयन की निर्धारित सीमा तक जिले में 50660 किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 3980 हजार नए किसान शामिल हैं। जिले में स्थापित 49 धान खरीदी केन्द्रों के जरिए निर्धारित अवधि सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किसान अपना धान बेच पाएंगे। शनिवार, रविवार और सार्वजनिक अवकाश के दिन धान खरीदी नहीं होगी।

Share This Article