हाथियों का उत्पात: पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

सूरजपुर जिले के प्रेमनगर वन परिक्षेत्र में 11 हाथियों के दल ने पंडो जनजाति के दो बच्चों को कुचलकर मार डाला। घटना शनिवार रात महेशपुर के आश्रित गांव चितखई की है। यहां एक पंडो परिवार जंगल में झोपड़ी बनाकर रह रहा था।

हाथियों का दल जैसे ही झोपड़ी के पास पह.लेकिन 2 बच्चे झोपड़ी से बाहर नहीं निकल सके। वन विभाग के अनुसार बिखूराम पंडो के बच्चे बिसू पंडो (11) और काजल को हाथियों ने कुचलकर मार डाला। झोपड़ी को तहस-नहस कर दिया है। बता दें कि बीते कई दिनों से 11 हाथियों का दल प्रेमनगर के जंगल में डटा हुआ है।

इससे ग्रामीणों में दहशत है।बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे हाथियों का दल अचानक परिवार की झोपड़ी के पास आ गया। हाथियों की आवाज सुनकर पति-पत्नी और तीन बच्चे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन दो बच्चे गहरी नींद में थे और भागने में देर हो गई।

हाथियों ने दोनों बच्चों को मार डाला।झोपड़ी तोड़ अनाज खा गए हाथियों ने बच्चों को मारने के बाद झोपड़ी में रखे अनाज को भी खा लिया। परिवार के सदस्य किसी तरह से गांव पहुंचे और रात वहीं बिताई। सुबह होते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे, तो देखा कि झोपड़ी पूरी तरह से तहस-नहस हो चुकी थी और दोनों बच्चों का शव पास में पड़ा था। घटना की सूचना मिलते वन अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Share This Article