CG-तेलंगाना बॉर्डर से हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद:नक्सलियों ने छिपाकर रखे थे, सर्चिंग पार्टी ने खोजा; ऑटोमेटिक वेपंस सहित 165 लाइव राउंड्स मिला

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नक्सलियों ने छिपाकर रखे थे, सर्चिंग पार्टी ने खोजा; ऑटोमेटिक वेपंस सहित 165 लाइव राउंड्स मिले| जगदलपुर,
छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के बॉर्डर इलाके से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है।
छ्त्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य के बॉर्डर इलाके से पुलिस ने हथियारों का जखीरा बरामद किया है। नक्सलियों ने जंगल में SLR समेत अन्य ऑटोमैटिक वेपंस छिपाकर रखे थे। ये हथियार सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद किए हैं। बस्तर में पिछले 11 महीने में पुलिस AK-47, इंसास, SLR जैसे करीब 212 गन बरामद कर चुकी है।

दरअसल, टीम मुलुगु जिले की वोड्डुगुड़ेम गांव के जंगल में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन पर निकली थी। नक्सलियों ने जंगल में अपने एक सुरक्षित ठिकाने में हथियार छिपाकर रखे थे। जवान इसी जगह पहुंचे और नक्सलियों के SLR, बेल्जियम मॉडल SLR समेत 3 गन, और 165 लाइव राउंड्स बरामद किए हैं।

बस्तर में पुलिस ने अब तक 212 हथियार बरामद किए हैं।
ये हथियार और बुलेट्स बरामद

7.62 MM SLR – 1,
7.62 MM SLR (बेल्जियम मॉडल) – 1
30-06 MM स्प्रिंगफील्ड – 1
7.62 MM लाइव राउंड्स – 108
30-06 MM लाइव राउंड्स – 30
8 MM लाइव राउंड्स – 25
12 बोर कार्ट्रिज – 02
SLR मैगजीन – 02
मैगजीन पाउच – 04
बस्तर में 212 हथियार बरामद बस्तर में 1 जनवरी से 8 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 97 मुठभेड़ हुई है। जिसमें 192 माओवादियों का शव बरामाद किया गया है। जबकि AK-47, इंसास, SLR , स्नाइपर समेत कुल 212 हथियार बरामद किए हैं। बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस का यह साल काफी सफल रहा है।

नक्सलियों से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए…

309 दिन में 10 करोड़ के 189 नक्सली ढेर:छत्तीसगढ़ में 96 मुठभेड़, 5 बड़े कैडर भी मारे; AK-47, SLR, इंसास जैसे 207 हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ के बस्तर में इस साल 1 जनवरी से 5 नवंबर तक पुलिस और नक्सलियों के बीच कुल 96 मुठभेड़ हुई है। इन 309 दिनों में अलग-अलग जिलों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 9 करोड़ 72 लाख रुपए के कुल 189 नक्सलियों को ढेर किया है। इनमें 5 DKSZC (दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी) कैडर के भी नक्सली शामिल हैं।

Share This Article