दीपावली पर सीएम साय का कर्मचारियों गिफ्ट: 12 हजार रुपए बोनस देने का ऐलान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी के कमचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है, उन्होंने इस दीपावली पर पावर कंपनी के कर्मचारियों को अधिकतम 12000 रुपए बोनस देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यह घोषणा छत्तीसगढ़ राज्य पवार कंपनी मुख्यालय डंगनिया में की।सीएम साय ने X पर किया पोस्ट 28 तारीख को ही आ जाएगी सैलरी

दीपावली को देखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय कर्मचारियों को अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान इसी महीने 28 अक्टूबर को हो जाएगा। सीएम विष्णुदेव साय ने इस संबंध में सभी विभागों को निर्देश दिए हैं।सीएम ने टि्वट कर इसकी जानकारी दी।

सीएम ने लिखा है कि अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली के पूर्व वेतन मिलने से वह धूमधाम से त्यौहार मना सकेंगे। आप सभी को दीपावली पर्व की अग्रिम शुभकामनाएं।375 कनिष्ठ यंत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र375 कनिष्ठ यंत्रियों को दिए नियुक्ति पत्र सीएम साय ने तीनों पवार कंपनियों में चयनित 375 कनिष्ठ यंत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने पहुंचे थे। पावर ट्रांसमिशन कंपनी के 129, पावर डिस्ट्री ब्यूशन कंपनी के 229 और पावर जेनरेशन कंपनी के 17 कनिष्ठ यात्रियों का चयन प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से किया गया है।इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बगीचा विकास खंड की स्व-सहायता समूहों की 21 बिजली सखियों को बिजली किट प्रदान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Share This Article