झाड़ियों से ढक गई भारत माता की प्रतिमा: देखरेख के अभाव में रंग भी उखड़ा; अधिकारी बोले- जल्द कराएंगे सफाई

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोंडागांव में झाड़ियों से ढक गई भारत माता की प्रतिमा।

कोंडागांव को सुन्दर बनाने की कोशिश में शहर के प्रमुख स्थल चौपाटी के सामने भारत माता की प्रतिमा तो स्थापित कर दी गई, लेकिन प्रतिमा की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। प्रतिमा के साथ शेरों और रथ का रंग भी उखड़ने लगा है और प्रतिमा झाड़ियों से ढक गई है।

सरकारी आवासों में दीवाली के मद्देनजर रंग-रोगन और मरम्मत का काम हो रहा है, लेकिन विभाग की नजर शायद भारत माता की प्रतिमा पर नहीं पड़ी, या फिर इसे नजरअंदाज किया जा रहा है।अधिकारी बोले- एक दो दिन में कराएंगे परिसर की सफाई।स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और दिवाली से पहले प्रतिमा की सफाई और रंग-रोगन कर परिसर को साफ-सुथरा बनाना चाहिए।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार डे ने बताया कि शहर भर में सफाई अभियान चलाया जा रहा है और एक-दो दिनों में भारत माता परिसर की सफाई और रंग-रोगन का काम पूरा कर लिया जाएगा।

Share This Article