मंत्री टंकराम वर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर. छत्तीसगढ़ में रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने को हैं. भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को प्रत्याशी घोषित किया है. वहीं कांग्रेस ने अभी तक प्रत्याशी तय नहीं किया है. भाजपा इस उपचुनाव को लेकर काफी कॉन्फिडेंट है,

तो वहीं कांग्रेस ने आज प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेल का आयोजन किया है, जिसमें प्रत्याशी के नाम को लेकर मंथन किया जाएगा. इस सम्मेलन को लेकर खेल एवं राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है.

उन्होंने कहा कि जैसे लोकसभा चुनाव में उनको (कांग्रेस) डर था, उनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा था, वैसे ही दक्षिण में प्रत्याशी किसको बनाये, ये उनके लिए मुश्किल है. उन्होंने आगे कहा कि आगामी रायपुर दक्षिण के उपचुनाव में भी कांग्रेस की हार होगी और नगर निगम व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी हार होगी.

Share This Article