CG : शादी के लिए बॉयफ्रेंड पर बना रही थी दबाव, लड़के ने अपने बाप-भाई के साथ मिलकर कुएं में प्रेमिका को धक्का दे दिया हुई मौत, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर 19 अक्टूबर 2024। सूरजपुर जिले में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से पीछा छुड़ाने के लिए उसे कुंआ में धकेल कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवती अपने बाॅयफ्रेंड पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रही थी। जिससे परेशान होकर आरोपी ने पहले तो लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की। इसके बाद भी जब उसका मन नही भरा, तब उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर लड़की को रास्ते से हटाने के लिए कुंआ में धकेल दिया। इस हत्याकांड की जानकारी के बाद पुलिस ने आरोपी के साथ ही उसके भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की ये वारदात मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत रामनगर अडरापारा में श्रीमद् भागवत गीता का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार की शाम आयोजन के शुभारंभ के पूर्व कलश यात्रा में शामिल होने 19 वर्षीय पूजा सिंह अपने रिश्तेदार उर्मिला के साथ पहुंची थी। शाम करीब 5 बजे पूजा सिंह का प्रेमी महेंद्र सिंह ने उसे फोन कर अपने घर मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि जब पूजा अपनी रिश्तेदार उर्मिला के साथ प्रेमी के घर उससे मिलने पहुंची, तो महेंद्र ने उससे मारपीट की। इसके बाद पूजा और उर्मिला को बाइक पर बैठाकर उसके घर ले जाकर पहुंचा दिया। उसी दिन रात करीब 8 बजे महेंद्र दोबारा पूजा के घर पहुंचा। उसे घर से बाहर बुलाकर फिर से उसके साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस दौरान मौके पर महेंद्र के पिता सूबे सिंह और भाई सत्येंद्र सिंह भी मौजूद थे। मारपीट के बाद प्रेमी महेंद्र सिंह, उसके पिता और भाई ने मिलकर पूजा को कुएं में धकेल दिया। रात करीब 8 बजे जब पूजा के पिता रामजलिंधर घर लौटे, तो उन्हें पूजा की मां मानकुंवर ने रोते हुए पूरे घटना की जानकारी दी।कुएं में डूबने से पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना देर रात पुलिस को दी गई। शुक्रवार को एएसपी सूरजपुर संतोष महतो की मौजूदगी में पुलिस ने पूजा सिंह के शव को कुंए से निकलवाया और पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी संतोष महतो ने बताया कि युवक और युवती के बीच करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। मामले में मुख्य आरोपी महेंद्र समेत उसके पिता और भाई को पुलिस ने हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका और उसके प्रेमी का मोबाइल जब्त इस घटना की जांच की जा रही है। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि लड़की लगातार अपने प्रेमी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन महेंद्र उससे शादी नही करना चाहता था। लड़की से पीछा छुड़ाने के लिए उसने अपने पिता और भाई के साथ मिलकर इस हत्याकांड की घटना को अंजाम दिया।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article