हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ को मिला नया सभाकक्ष: बिलासपुर में चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया लोकार्पण, समारोह में जस्टिस और अधिवक्ता रहे शामिल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ को नया सभाकक्ष मिल गया है। शुक्रवार को इस नवीन सभागार का लोकार्पण छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया।

इस मौके पर हाईकोर्ट के न्यायाधीश और बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।हाईकोर्ट की स्थापना के बाद से अधिवक्ता संघ को सर्वसुविधायुक्त सभागार की आवश्यकता महसूस हो रही थी।

चीफ जस्टिस ने नए सभाकक्ष का लोकार्पण करने के साथ ही अब यह कमी भी पूरी की है। सभाकक्ष के जरिए अधिवक्ता अपनी गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन कर सकेंगे।कार्यक्रम में ये लोग शामिल रहे अधिवक्ता संघ के सभागार के लोकार्पण समारोह में न्याया धिपतिगण संजय के अग्रवाल, नरेंद्र कुमार व्यास , नरेश कुमार चंद्रवंशी , सचिन सिंह राजपूत , राकेश मोहन पाण्डेय , राधाकृष्ण अग्रवाल , संजय कुमार जायसवाल , रविंद्र कुमार अग्रवाल , बी डी गुरु , ए के प्रसाद , छत्तीसगढ़ शासन के महाधिवक्ता प्रफुल्ल भारत शामिल थे।

केंद्र शासन के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ऑफ़ इंडिया रमाकांत मिश्रा और छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण अध्यक्ष उमाकांत सिंह चंदेल, सचिव वरुणेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) शैलेंद्र बाजपेई, उपाध्यक्ष (महिला) एम आशा, सह सचिव विवेक सिंघल, कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता शामिल थे।क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक सचिव प्रगल्भ शर्मा, ग्रन्थालय सचिव समीर सिंह, कार्यकारिणी सदस्य कु. प्रज्ञा पाण्डेय, नुपुर त्रिवेदी, ऋषभ चंद्र सिंह देव, विवेक शर्मा,शुभम वर्मा, विकास श्रीवास्तव और ईश्वर जायसवाल आदि उपस्थित थे।

Share This Article