दो बाईक की आमने सामने से भीड़ंत: 1 की मौत 2 घायल, डायल 112 ने पहुंचाया अस्पताल

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

घरघोड़ा से रायगढ़ रोड पर नर्सरी के पास रात में हुई घटनाछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के घरघोड़ा रोड पर दो बाईक की आमने सामने से भीड़ंत हो गई। इससे एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पतरापाली निव.घरघोड़ा अस्पताल में घटना के बाद घायल का ईलाज करतेघायलों का ईलाज जारी इस संबंध में घरघोड़ा एसीडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि दोनों बाईक की टक्कर में एक की मौत व दो घायल हो गए हैं। घायलों का ईलाज अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि घायल अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।

ऐसे में उनके होश में आने के बाद पुलिस बयान लेगी।लैलूंगा रोड पर भी दुर्घटना डायल 112 के आरक्षक बीरबल ने बताया कि नर्सरी के पास दुर्घटना होने के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद यह सूचना मिली कि लैलूंगा रोड पर औंरामुड़ा के पास भी सड़क दुर्घटना हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर जानकारी मिली कि लगभग 40 साल का युवक तेज रफ्तार बाईक पर सवार होकर लैलूंगा की ओर जा रहा था, तभी वह अनियंत्रित होकर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घायल का बेहोश होने के कारण अभी उसका भी नाम व पता की जानकारी नहीं मिल सकी है। जिसे भी घरघोड़ा अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

Share This Article