सीआरपीएफ की गाड़ी पेड़ से टकराकर पलटी, एक की मौत

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीआरपीएफ की गाड़ी पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में छत्तीसगढ़ के रहने वाले जवान की मौत हो गई।बालाघाट में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की बोलेरो पेड़ से टकराकर गड्‌ढे में पलट गई। हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि 4 जवान घायल हैं।

सभी को इलाज के लिए महाराष्ट्र में गोंदिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोलेरो ड्राइवर फरार है।.हादसा रविवार सुबह करीब 7.30 बजे पाथरी से सुंदरवाही के बीच कुदान गांव के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक नगेन्द्रसिंह ने बताया कि सीआरपीएफ के 7वीं बटालियन के जवान नक्सलियों की सर्चिंग के लिए निकले थे।हादसे के बाद बिरसा और मछुरदा पुलिस बोलेरो में सवार सभी को बिरसा अस्पताल लाई। यहां से घायलों को गोंदिया रेफर कर दिया।

छत्तीसगढ़ के धमतरी के रहने वाले जवान तारकेश्वर (23) की मौत हो गई है। इंस्पेक्टर उमेश, एएसआई यदुनंदन पासवान, एएसआई बिरजू दास और आरक्षक राकेश यादव भी घायल हैं। उमेश और यदुनंदन की हालत गंभीर है।सीआरपीएफ 7वीं बटालियन कमांडेंट आर एस यादव ने बताया कि तारकेश्वर की पोस्टिंग जुलाई 2022 में पोस्टिंग हुई थी। परिवार में मां, पत्नी, भाई और बहन हैं।

विभागीय कार्रवाई के साथ पार्थिव देह को धमतरी भिजवाया जाएगा।बताया जा रहा है कि बिरसा थाना के मछुरदा पुलिस चौकी में सीआरपीएफ की 7वीं डी कंपनी 4 तैनात है। जहां से नक्सली क्षेत्र में सर्चिंग के लिए बोलेरो वाहन (एमपी 50 सी 9448) में अधिकारी और जवान जा रहे थे।हादसे में एक जवान की मौत हो गई, वहीं 4 जवान घायल हैं।बिरसा थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे ने बताया-जवान दो वाहनों से थे।

एक वाहन में 5 जवान बैठे थे। बस में अन्य जवान सवार थे। छोटे वाहन के चालक का वाहन से नियंत्रण खोने के बाद पेड़ से टकरा गया। एक जवान की मौत हो गई। शव बटालियन को सौंप दिया है। घायल जवानों में एक को फ्रेक्चर है, जबकि पीठ में चोटें आई है। सीआरपीएफ की गाड़ी पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई।हादसे में बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ड्राइवर मौके से भाग गया।

Share This Article