साड़ी का फंदा बनाकर युवक ने की खुदकुशी: घर पर लटकती मिली लाश

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवक ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि, वो शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में वह घर में विवाद करता था। घटना से दो दिन पहले भी उसकी पत्नी से साथ लड़ाई हुई थी। मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है।.जानकारी के मुताबिक, अनिल कुर्रे गुरुवार को गांव लोगों के साथ दुर्गा देखने गया था।

रात लगभग 1 बजे वह घर वापस आया और अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब काफी समय तक वह नहीं उठा तो उसकी बुआ उसे उठाने के लिए गई।कमरे का दरवाजा खोलने पर देखा कि अनिल ने फांसी लगा ली है। जिसके बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

जिसके बाद शव को फंदे से नीचे उतारा गया।बाराद्वार थाना प्रभारी राजेश खलखो ने बताया कि, युवक के अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिया भेजा गया था। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article