ऑनलाइन ठगी: 10 हजार पाने के चक्कर में एम्स कर्मचारी ने ठगों के खाते में जमा कर दिए तीन लाख

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

एम्स रायपुर के आयुष्मान विभाग में काम करने वाले सरकारी कर्मचारी से 3.25 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गई।

ठगों ने उन्हें झांसा दिया कि एक बार 10 हजार रुपए लगाने के बाद वे रोजाना 4000 रुपए तक कमा सकते हैं। कर्मचारी उनके झांसे में आ गया। उसने दस हजार जमा क.कबीरनगर पुलिस के अनुसार अनुसार हीरपुर जरवाय में रहने वाला वीर कुंवर सिंह एम्स के आयुष्मान विभाग में काम करता है।

2 अक्टूबर को उसके मोबाइल पर निशा सुथीर नाम की महिला का फोन आया। महिला ने कहा कि वे 10 हजार रुपए निवेश करते हैं तो रोजाना 2000 से 4000 रुपए तक कमा सकते हैं।उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। फिर लिंक भेजकर दस हजार रुपए जमा करने को कहा गया। उन्होंने पेटीएम से रकम ट्रांसफर कर दी। उनके खाते में तेरह हजार जमा किए गए।

ज्यादा पैसे मिलने के बाद उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद उन्हें 6 अक्टूबर को फिर दस हजार ट्रांसफर करने को कहा गया। फिर उन्हें टास्क दिया गया लेकिन ये पूरा नहीं हुआ।उन्होंने पैसा मांगा तो कहा कि बैलेंस कम हो गया है। खाते में और पैसे डालने के बाद ज्यादा रकम दी जाएगी। वीर उनकी बातों में आ गए। इसके बाद उन्होंने थोड़े थोड़े दिनों अंतराल में अपने पैसे मिलने की उम्मीद पर 3.25 लाख जमा कर दिए।

Share This Article