विष्णुदेव ने चलाया चरखा: चाक पर कटोरी बनाकर कुम्हार से बोले- ठीक काम कर रहा हूं न, खादी के कपड़ों पर डिस्काउंट का एलान किया

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जुदा अंदाज देखनेे को मिला। बुधवार को वो रायपुर के दीनदयाल ऑडिटोरियम में आयोजित बुनकरों के कार्यक्रम में शामिल हुए। गांधी जयंती भी थी तो चरखा चलाते हुए CM साय कैमरे में कैद हुए। इसके बाद कुम्हार के पास जा बैठे.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में खादी और ग्रामोद्योग विभाग की प्रदर्शनी भी देखी।

CM ने स्थानीय बुनकरों द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग वाली कोसा साड़ी भी खरीदी। यहां जिला प्रशासन के मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए अभियान का शुभारंभ भी CM ने किया । साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित होने वाले सैन्य प्रदर्शनी में शामिल सैन्य वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

छत्तीसगढ़ में खादी कपड़ों पर 25% की छूट छत्तीसगढ़ में खादी वस्त्रों की खरीद पर 25% की बड़ी छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यह घोषणा की। मुख्यमंत्री साय ने कहा की 2 अक्टूबर से लेकर 31 मार्च 2025 तक खादी वस्त्रों की खरीद पर प्रदेशवासियों को 25% की बड़ी छूट मिलेगी। आजादी की लड़ाई के दौर में हमें खादी वस्त्रों के उपयोग का जिक्र मिलता है।

कारीगर बहुत मेहनत से इन वस्त्रों को तैयार करते हैं और गांधी जयंती के खास मौके पर आप सभी के लिए यह बड़ी छूट की घोषणा हुई है।AI तकनीक से करवाई टीबी की जांच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एआई तकनीक से टीबी की जांच कराई और 2 मिनट में ही उनकी रिपोर्ट मिल गई। CM की रिपोर्ट नॉर्मल आई। जिला प्रशासन के इस विशेष पहल के साथ एक एम्बुलेंस को AI टेक्नीक से टीबी जांचने के सिस्टम के साथ तैयार किया गया है।

ये एम्बुलेंस अलग-अलग जगहों पर जाकर लोगों की जांच करेगी। मंत्री निकले शॉपिंग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव, मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल इस कार्यक्रम में शॉपिंग करते दिखे। महिला स्व सहायता समूहों की औरतों ने फूलों से निर्मित दशांग, धूप बत्ती और डेकोरेटेड दिया CM को भेंट किया।

छत्तीसगढ़ माटीकला बोर्ड और रेशम विभाग के स्टालों को देखा। उन्होंने बिलाईगढ़ के संत बिसाहू दास महंत राज्य पुरस्कार से पुरस्कृत देवानंद देवांगन द्वारा तैयार गोदना पेंटिंग आर्ट वाली कोसे की साड़ी भी खरीदी।

Share This Article