गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को मार डाला: जशपुर में बाप-बेटे ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर 3 लोगों ने पकड़ा और चौथे ने घोंटा गला –

राजेन्द्र देवांगन
5 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जशपुर जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे और 2 अन्य लोगों ने मार डाला।छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड को बाप-बेटे और 2 अन्य लोगों ने मार डाला।

बताया जा रहा है कि पहले दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर 3 लोगों ने पकड़ा और चौथे ने गला घोंट दिया। लाश को जंगल में ठिकाने लगा दिए। मामला तपकरा थाना क्षेत्र क.मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाले युवक की पहचान लोटापानी निवासी बजरंग यादव (20) के रूप में हुई है। युवक की खून से सनी लाश मिली थी। गले के पास नाखून से खरोंच के निशान, दोनों हाथों की अंगुलियों और कलाई के पास चोट के निशान हैं।जशपुर जिले में गर्लफ्रेंड से मिलने आए बॉयफ्रेंड की हत्या।पिता ने गुमशुदगी की दर्ज कराई रिपोर्टदरअसल, 27 सितंबर को लोटापानी निवासी जीवन यादव ने अपने बेटे बजरंग यादव के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसका बेटा और उसकी बाइक लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज की। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद जांच तेज की।पहले बाइक मिली, फिर लाश बरामदइस दौरान पुलिस को पता चला कि एक बाइक करडेगा चौकी क्षेत्र में 28 सितंबर को लावारिस हालत में मिली। पुलिस बाइक के बारे में जानकारी जुटाई, तो बाइक बजरंग यादव की निकली।

इसी बीच रंगाडीपा जंगल में बजरंग यादव की खून से सनी लाश भी मिली।SP शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में हत्या हुई है।बजरंग यादव और संदीप यादव के बीच विवादSP शशि मोहन सिंह ने बताया कि तफ्तीश में स्पेशल टीम को पता चला कि बजरंग यादव मयूरचूंदी गांव में हमेशा आते रहता था। इस आधार पर पुलिस की टीम मयूरचूंदी गांव पहुंची। यहां पता चला कि वारदात के दिन बजरंग यादव और संदीप यादव के बीच विवाद हुआ था।26 सितंबर की रात की गई थी हत्यासंदेह के आधार पर पुलिस ने संदीप यादव से पूछताछ की। आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की कड़ाई के सामने सब कुछ उगल दिया।

आरोपी ने बताया कि 26 सितंबर की रात वह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर आ रहे थे, तभी युवक की बाइक खड़ी मिली।आरोपी घर के पीछे बाड़ी में छिपा मिला बजरंगआरोपी ने बताया कि उनको बजरंग यादव पर शक हुआ। चारों लोगों ने टॉर्च लेकर आरोपी की तलाश करने लगे। इस दौरान आरोपी घर के पीछे बाड़ी में छिपा मिल गया। बाप-बेटे और 2 अन्य लोगों ने जमकर पीटा और गला दबाकर हत्या की। इसके बाद लाश को जंगल में फेंक दिए।जशपुर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।इन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कियापुलिस ने बताया कि किसी लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला था। इसी को लेकर चारों आरोपी गुस्से में थे। पुलिस ने ईश्वर यादव (50), संदीप यादव (23), उग्रसेन यादव (34) और बिरजू कुमार यादव (40) को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।इससे संबंधित और भी खबरें….1. बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ी गई पत्नी, पीट-पीटकर मार डाला: छत्तीसगढ़ में रातभर लाश के पास रहा पति, पकड़े जाने पर बोला-आपत्तिजनक हालत में थे दोनोंछत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को गैर मर्द के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर पति भड़क गया जिसके बाद गुस्से में पीट-पीटकर पत्नी की जान ले ली।

मामला शोभा थाना इलाके के अड़गड़ी गांव का है। यहां पढ़िए पूरी खबर…2. रायपुर में गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या: अपना हाथ काटकर तेलीबांधा तालाब में कूदा बॉयफ्रेंड; यहीं मोमो रेस्टोरेंट में शुरू हुई थी लव स्टोरीरायपुर के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े बॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद युवक अपना हाथ काटकर तालाब में कूद गया। इसके बाद वह तेलीबांधा तालाब के फव्वारे पर बैठा रहा। इस दौरान लोगों की भीड़ लग गई। …

Share This Article