First they made friendship on Facebook and then made physical relationship by promising marriage | दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: फेसबुक में पहले की दोस्ती फिर शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध – durg-bhilai News

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read


पुलिस की गिरफ्त दुष्कर्म का आरोपीदुर्ग पुलिस ने कांकेर जिले से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले ठेकेदार और सुपरवाईजर बनकर आरोपी की रेकी, उसके बाद उसे गिरफ्तार कर दुर्ग लाई। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।.भट्ठी पुलिस के मुताबिक मामला साल 2023 का है। एक युवती ने शिकायत भट्ठी थाने में उसके साथ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि वो भिलाई में पढ़ाई करने आई थी। इसी दौरान फेसबुक में उसकी दोस्ती बेलरगोंडी थाना डौडी जिला बालोद निवासी दिनेश कुमार मंडावी नाम के युवक से हुई।पहले तो दोनो में जान पहचान हुई। उसके बाद दोनों ने आपस में बातचीत करना शुरू कर दिया। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों मिलने लगे। इसके बाद दिनेश ने युवती को शादी करने की बात कही। शादी का वादा करके उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।इसके बाद वो युवती से लगातार संपर्क में रहा और उसका शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बीतने के बाद जब युवती ने उससे शादी के लिए कहा तो दिनेश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने लड़की से मिलना बंद कर दिया फोन में बात करना बंद कर दिया।इसके बाद लड़की ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप दर्ज कर लिया है। इससे पहले की पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करती वो कांकेर जिले के खड़गांव में छिपकर रहने लगा।ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर किया गिरफ्तारपुलिस को जैसे ही पता चला कि दिनेश गिरफ्तारी से बचने के लिए दुर्ग से 200 किलोमीटर दूर कांकेर जिले के ग्राम खडगांव में अपने परिचित रिश्तेदार के यहां छिपा हुआ है। इसलिए पुलिस ठेकेदार और सुपरवाइजर बनकर वहां पहुंची। पुलिस ने भेष बदलकर आरोपी की पहले पहचान की उसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share This Article