सुकमा में सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका:भाजपा कार्यकर्ता बोले- विदेशी धरती पर दोगली नीति अपना रहे राहुल

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुकमा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला फूंका। पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला जिलाध्यक्ष रमाकांत नायक ने कहा- विदेशी धरती पर राहुल गांधी भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में ओबीसी आरक्षण खत्म करने को लेकर जो बयान दिया है, वो शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि ये उनका पारिवारिक काम है, इनके पूर्वजों ने भी ओबीसी आरक्षण का विरोध किया था। विपक्ष के नेता देश में कुछ कहते है और विदेश में कुछ और बयान देना उनकी दोगली फितर आमजन के सामने आ गई है ।

 

सुकमा बस स्टेंड परिसर के सामने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन किया। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रमाकांत नायक के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता इकट्‌ठा हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का अमेरिका में आरक्षण समाप्त करने वाले बयान का विरोध किया।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष रमाकांत नायक ने कहा-कांग्रेस सरकार समाज के विकास धारा से छुटे लोगों को आरक्षण से वंचित रहने की बात अमेरिका में कर रही है। जबकि हिंदुस्तान में आरक्षण देने की बात लगातार कांग्रेस करती आ रही है। उन्होंने कहा कि सांसद राहुल गांधी दोगली नीति अपना रहे हैं, जो कि देश हित मे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका में राहुल गांधी के द्वारा दिए गये बयान की निंदा करते हैं।

 

इस दौरान प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य अरुण सिंह भदौरिया, जिला महामंत्री विश्वराज चौहान, कोरसा सन्नू, जिला उपाध्यक्ष संजय शुक्ला, नूपुर वैदिक, भुवनेश्वरी यादव, धर्मेंद्र भदौरिया, पुर्व जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह भदौरिया, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय सोढ़ी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश यादव, मंडल अध्यक्ष डमरू राम नाग, महामंत्री खेमलाल सिंहा, सत्यनारायण बाबू, पार्षद चन्द्रिका गुप्ता भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार कश्यप, राजेंद्र कुलदीप, परदेशी नाग, डी राजेश चौधरी, जोगा राम बारसे, प्रवीण बारसे, अनिल मंडावी मनोज मंडल, मुकेश जैन, मुक्का नाग, आलम आश्मी, रमेश कर्मा, शिवेश कर्मा संजू दास, देव कश्यप, रवी यादव, पंकज बघेल, रामनाथ यादव, विरुद्ध यादव, विकास नाग, सतीश यादव, हेम कुमार साहू, लोकेश नाग, सिकलाल यादव, मुकुल यादव एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Share This Article