चिरंजीवी का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में हुआ शामिल

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

45 वर्षों में 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के बाद मिला यह सम्मान

मेगास्टार चिरंजीवी अब गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के धारक बन गए हैं। 22 सितंबर को अभिनेता को आधिकारिक तौर पर यह सम्मान 45 वर्षों में अपनी 156 फिल्मों के 537 गानों में 24000 डांस मूव्स करने के लिए मिला। भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज की यह तारीख स्वर्ण अक्षरों में लिखी जाएगी। 22 सितंबर इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन साउथ के सुपरस्टार चिरंजीवी 1978 में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। पिछले 45 सालों में चिरंजीवी ने 156 फिल्मों के 537 गानों में 24,000 डांस स्टेप्स किए हैं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में चिरंजीवी का नाम शामिल होते ही भारत में हर किसी के चेहरे पर गर्व और खुशी देखने को मिल रही है। इस बीच, अभिनेता को यह सम्मान किसी और ने नहीं बल्कि सुपरस्टार आमिर खान ने दिया।

 

Share This Article