बिलासपुर की बार में MP की शराब: वैवाहिक आयोजन में परोस रहे महंगी शराब, होटल पेट्रिशियन में आबकारी टीम ने दी दबिश

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आबकारी विभाग ने होटल से अवैध शराब जब्त किया है।बिलासपुर के बार सहित होटलों में मध्यप्रदेश की शराब खपाई जा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने होटल प्रेटिशियन में दबिश देकर चार बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया है।

जिसे वैवाहिक आयोजन में परोसी जा रही थी। मामले में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।.सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबिलाल पटेल ने बताया कि प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी को लगातार शिकायत मिल रही थी कि शहर के कुछ होटल और बार में मध्यप्रदेश की शराब खपाई जा रही है,

जिस पर उन्होंने ऐसे होटल और बार पर नजर रखने के निर्देश दिए थे। इस बीच मंगलवार को जानकारी मिली कि हाईकोर्ट रोड स्थित होटल पेट्रिशियन में अवैध रूप से शराब परोसी जा रही है।फॉर सेल ओनली इन मध्यप्रदेश खबर मिलते ही आबकारी विभाग की टीम पेट्रिशियन होटल पहुंची।

जहां जांच के दौरान टीम ने तलाशी ली। तब पता चला कि जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल की चार बोतलों में फॉर सेल इन ओनली मध्यप्रदेश लिखा हुआ था।

इस पर टीम ने अवैध शराब को जब्त कर लिया और अफसरों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद आरोपी रामायण सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

Share This Article