Bilaspur crime-नकली मेघना तंबाकू की फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 3 अरेस्ट देखें पूरी विडियो

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर जिले के तखतपुर पुलिस ने नकली तंबाकू गिरोह के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बिलासपुर निवासी आकाश ढोढवानी, दीपक आहूजा और कोरबा निवासी अंशुल हंसराजानी शामिल हैं। पुलिस ने इनसे 60 से 70 बोरियों में लाखों रुपये का तंबाकू जब्त किया है, जो कि मार्केट में बिक्री के लिए तैयार था।

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह ने मेघना तंबाकू कंपनी के नाम से नकली उत्पाद बनाकर बाजार में सप्लाई की थी। जब मेघना कंपनी के मालिक को इस गतिविधि की भनक लगी, तो उन्होंने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरु की। थाना प्रभारी ने आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने के लिए टीम गठित की, जिसने इनकी गिरफ्तारी की।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई, जहां से नकली तंबाकू की 60-70 बोरियां और तंबाकू पैकिंग करने वाली मशीनें बरामद की गईं। इस दौरान पुलिस ने तंबाकू फैक्ट्री में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाया जा सके और उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके।

थाना प्रभारी देवेश राठौर ने कहा कि यह मामला न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि यह लोगों की स्वास्थ्य को भी खतरे में डालता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस इस तरह के मामलों में कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया।

Share This Article