लोहारडीह घटना के आरोपियों से मुलाकात के बाद गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान देखें वीडियो

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

लोहारडीह घटना के आरोपियों से मुलाकात के बाद गृहमंत्री शर्मा का बड़ा बयान
छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा शनिवार को दुर्ग जिले के केंद्रीय जेल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कवर्धा जिले के लोहरिडीह में हुए हत्याकांड और आगजनी मामले में जेल में बंद आरोपियों से मुलाकात की। गृहमंत्री के साथ दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, जेल डीजी, दुर्ग कलेक्टर और एसपी भी मौजूद थे।

जेल में आरोपियों से मुलाकात करने के बाद गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कवर्धा के लोहारडीह गांव में एक मौत हुई है, पंचनामा हुआ। गलती जिसने किया, उसको सजा मिलेगी। पूरा थाना बदल दिया गया है, एसपी बदल दिए गए हैं। एडिशनल एसपी सस्पेंड किए गए हैं। सीएम ने जांच आयोग बिठाया है, जो गुनहगार हैं, वो सजा पाएंगे।

इसी मामले को लेकर कांग्रेस ने आज छत्तीसगढ़ बंद बुलाया है। इसे लेकर गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का बंद जबरिया है। सरकार पूरी मुस्तैदी के साथ काम कर रही है। जांच कमेटी गठित की गई है। परिवार हमारे साथ है। नकारात्मक राजनीति है। कांग्रेसियों को सकारात्मक राजनीति करना चाहिए। जेल की व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जेल में सब ठीक है। खाना ठीक मिल रहा है। पूरे प्रदेश के जेल में अब व्यस्तात्मक कार्य किए जाएंगे,ताकि बंदी लखपति बनकर बाहर आएं।


Share This Article