
17-सितंबर,2020
बिलासपुर-(सवितर्क न्यूज़) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु कामना के लिए बरतोरी हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया गया और पशु औषधालय बरतोरी में कुर्सी वितरण किया गया।

भाटापारा वार्ड क्र.2 में फल वितरण किया गया और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की लंबी दीर्घायु के कामना किया गया। तथा मोदी जी के लोकप्रियता के बारे में लोगो को बताया गया। साथ ही केन्द्र में मोदी सरकार के द्वारा हो रहे योजनाओं को विस्तृत बताया गया।

जिसमे प्रमुख रूप से अशोक कौशिक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि नेता प्रतिपक्ष बिलासपुर
डॉ. लक्ष्मण यादव जनपद सदस्य प्रतिनिधि बरतोरी बिल्हा,
डॉ. रामकुमार कौशिक भाजपा महामंत्री बिल्हा,
मणिशंकर कौशिक ADO बिल्हा, गणेश कौशिक, मनीष कौशिक रामेश्वर ध्रुव और भाजपा के समस्त कार्यकता बंधु की गरिमामय उपस्थिति में किया गया।
