बलरामपुर में ज्वेलरी शॉप पर बदमाशों का धावा- दिनदहाड़े 5 करोड़ के जेवरात लूटे

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में 5 करोड़ रुपए के सोने की लूट हो गई। बुधवार को ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े बदमाश घूसे और संचालक पर कट्टे की बट से हमला कर दिया। साथ ही गोली मारने की धमकी देकर 8 किलो सोना लूट लिया। घटना के बाद आरोपी बाइक में सवार होकर झारखंड की ओर भाग निकले।

जानकारी के मुताबिक, रामानुजगंज नगर पालिका चौक में राजेश ज्वेलर्स नाम से दुकान है। दोपहर 1.50 बजे बाइक में सवार होकर तीन युवक पहुंचे थे। दुकान अंदर घुसकर उन्होंने कट्टा निकाल लिया और संचालक राजेश सोनी सहित कर्मचारियों को कब्जे में लिया था।
दुकान के बाहर लोगों की भीड़

15 मिनट में वारदात को अंजाम

बदमाशों ने कट्टे की बट से राजेश सोनी पर हमला किया और दुकान सहित लॉकर मे रखे सोने के जेवरात निकलवाए। इसके बाद सभी जेवरात को बैग में डालकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। लुटेरों ने दुकान के पास ही एक मोची की दुकान के सामने बाइक खड़ी की थी। 15 मिनट के अंदर उन्होंने पूरी वारदात को अंजाम दिया। आशंका है कि बदमाशों ने दुकान की पहले अच्छे से रेकी की होगी।

मौके पर पहुंची पुलिस, आरोपियों का सुराग नहीं

लुटेरों के भागने के बाद संचालक और कर्मचारियों ने

शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके

बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। लुटेरों की

तलाश में पुलिस टीम झारखंड की ओर भी भेजी गई

है। फिलहाल लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला है। घटना

स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई है। पुलिस सीसी टीवी

फूटेज भी खंगाल रही है।

आठ किलो सोने की लूट
दुकान के संचालक राजेश सोनी वार्ड रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद हैं। रामानुजगंज में उनकी सबसे बड़ी ज्वेलरी शॉप है। राजेश सोनी ने ज्वेलरी शॉप की ब्रांच बलरामपुर में भी खोली है। वे बलरामपुर ज्वेलरी शॉप संभालते हैं। वहीं रामानुजगंज के ज्वेलरी शॉप का कार्य उनकी बहन सीमा सोनी देखती हैं।

रामानुजगंज के दुकान में स्टॉक का पूरा सोना रखा हुआ था। संचालक राजेश के अनुसार दुकान से लुटेरे करीब 8 किलो से अधिक सोना लूट ले गए हैं। आशंका है कि लुटेरों ने पहले ही दुकान की रेकी की थी। उन्होंने ऐसे समय को लूट के लिए तय किया था, जब दुकान में ग्राहकों की संख्या सबसे कम रहती है।

बलरामपुर पुलिस दुकान सहित आसपास के सीसी कैमरों के फुटेल खंगाल रही है, ताकि लुटेरों के आने एवं भागने के रास्ते की जानकारी मिल सके। बलरामपुर एसपी राजेश अग्रवाल सहित वरिष्ठ अधिकारी भी रामानुजगंज पहुंच गए हैं।

मोहम्मद रज्जब बिलासपुर 9755114786

Share This Article