भिलाई में मस्जिद के नाम पर अवैध कब्जा -निगम का चला बुलडोजर, तोड़े गए दुकान और दफ्तर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई। सुपेला स्थित सैलानी बाबा दरबार (करबला मैदान) के आसपास बने सैकड़ों अवैध कब्जे आज तोड़ दिए गए। भिलाई निगम ने तीन दिन पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस की मियाद खत्म होते ही भिलाई निगम ने सोमवार सुबह 5 बजे से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की। सुबह 9 बजे तक सारे अवैध कब्जे ढहा दिए गए।

बता दें कि साडा कार्यकाल में सैलानी दरबार के लिए जमीन आवंटित हुई थी। धीरे-धीरे की ढाई एकड़ बेशकीमती जमीन पर लोगों ने दुकान, दफ्तर, चबूतरा बनाकर कब्जा कर लिया। इसकी लगातार शिकायतें होती रही। यहां तक कि मामला कोर्ट तक भी पहुंचा।

राज्य शासन ने जिला कलेक्टर को इस पर निर्णय लेने के लिए 120 दिन का समय दिया था। जिला कलेक्टर के निर्देश पर भिलाई निगम आयुक्त ने अवैध कब्जेधारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्वयं से कब्जा हटा लेने के लिए कहा था।

नोटिस की मियाद पूरी होते ही भिलाई निगम ने सोमवार को तोड़फोड़ की कार्रवाई की। विरोध की आशंका को देखते हुए भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया था।

Share This Article