ममता बनर्जी ने अमित शाह को दी तंज भरी बधाई, बोलीं- आपका बेटा राजनेता नहीं बना, लेकिन ICC चेयरमैन बन गया’

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोलकाता: Mamata Banerjee congratulated Amit Shah पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री अमित शाह को उनके बेटे जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने के लिए बधाई दी है।

आपका बेटा राजनेता नहीं बना है, लेकिन आईसीसी चेयरमैन बन गया है – यह पद अधिकांश राजनेताओं से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है!! आपका बेटा वास्तव में बहुत शक्तिशाली हो गया है और मैं आपको उसकी इस सर्वोच्च उपलब्धि पर बधाई देती हूं! ”

आपको बता दें कि बीसीसीआई के सचिव रहे जय शाह अब आईसीसी के चेयरमैन होंगे। वे इस पद के लिए निर्विरोध चयनित हुए हैं। वह ग्रेग बार्कले की जगह लेंगे। जय शाह का कार्यकाल 1 दिसंबर से शुरू होगा।

ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठने लगा है कि अब जय शाह की सैलरी कितनी होगी? बीसीसीआई से उन्‍हें कितनी सैलरी मिलती थी? उनकी सैलरी में कितना इजाफा हुआ है? साथ ही ICC चेयरमैन बनने के बाद जय शाह की पावर कितनी बढ़ गई है?

Share This Article