बच्चों को निःशुल्क शिक्षा हेतु बाल मनो विनोद केन्द्र सह प्राथमिक पाठशाला दुलेर का विधिवत किया गया उदघाटन : अनामी शरण

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

cg news : रतिकांत बेहेरा कमांडेंट द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ के कुशल मार्गदर्शन और निर्देशन में दिनांक 17/08/24 को दुलेर कैप के कैप कमाण्डर अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा क्षेत्र के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा हेतु बाल मनो विनोद केन्द्र सह प्राथमिक पाठशाला दुलेर का विधिवत उदघाटन किया गया।

इस अवसर पर कहेर दुलेर, कड़तीपारा, मडपेदुलेर तथा आसपास गाँव के लगभग 150-200 ग्रामवासी तथा 25 बच्चे शामिल हुए। इस अवसर पर कैंप कमाण्डर अनामी शरण महोदय द्वारा यह बताया गया कि दिनांक 12/01/24 को दुलेर में द्वितीय वाहिनी केरिपु बल द्वारा कैप का स्थापना किया गया।

तभी से इस क्षेत्र के विकास हेतु द्वितीय वाहिनी केरिपु बल व जिला प्रशासन प्रयासरत है। यह क्षेत्र अति नक्सल ग्रसित होने के कारण यहां के मूल निवासी आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। नक्सली नहीं चाहते है कि इस क्षेत्र का विकास हो क्योकि वह जानते है कि जिस दिन इस क्षेत्र का विकास होगा उसी दिन से उनका वर्चस्व समाप्त हो जायेगा।

द्वितीय वाहिनी केरिपु बल के प्रयासो से आज इस क्षेत्र मे सडक, बिजली, मोबाईल टावर और गांवो मे शुद्ध पेय जल हेतु हैडपम्प लगाने का कार्य बहुत ही तेजी से किया गया है। आज इसी कम के बच्चों को सर्वागीण विकास हेतु शिक्षा के लिए द्वितीय वाहिनी द्वारा बाल मनो विनोद केन्द्र सह प्राथमिक पाठशाला का स्थापना किया जिसमे ग्रामवासियों के बच्चे प्रतिदिन आकर के मनो विनोद द्वारा शिक्षा ग्रहण कर सकते है।

यहाँ के ग्रामीण पैदल ही कई किलोमीटर तक जाते है उनकी कठिनाईयों को देखते हुए  रतिकांत बेहेरा कमांडेंट महोदय द्वितीय वाहिनी सीआरपीएफ के दुरदर्शिता के कारण सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत 30 नग साईकिल आस-पास के क्षेत्र के ग्रामीणों को वितरित किया गया एवं उनको यह भी बताया गया कि साईकिल में किसी प्रकार की समस्या होने पर साईकिल की देख-रेख द्वितीय वाहिनी के०रि०पु०बल के द्वारा किया जायेगा।

इस अवसर पर आये हुए सभी बच्चो को दुलेर कैंप के कैंप कमाण्डर  अनामी शरण द्वितीय कमान अधिकारी डॉ० नितेश परचाके (सी०एम०ओ०) सांरग जुनघरे ई/02 समवाय अधिकारी निरिक्षक गजानन बिरजे, ए०/02 समवाय अधिकारी, निरिक्षक वरूण तिवारी तथा सभी अधिनस्थ अधिकारी एवं जवानो द्वारा स्कूल की वर्दी, किताब, कापी, बैग तथा पैन पेन्सिल के साथ ही ग्रामीणो को लूंगी, साडी, मच्छरदानी और बड़े बच्चो के लिए खेल का सामान यथा बॉलीबाल नेट, क्रिकेट का सामान आदि का वितरण किया गया तथा सभी को चाय व जलपान कराया गया। साथ ही डॉ० नितेश परचाके (सी०एम०ओ०) के द्वारा लगभग 50 ग्रामीणो का निःशुल्क उपचार किया गया। पाठशाला व ग्रामीणों के इन बच्चों का प्रतिमाह निःशुल्क चिकित्सिय जॉच भी वाहिनी के चिकित्सकों द्वारा किया जायेगा तथा उनके शारिरिक क्षमता में वृद्धि हेतु पोषक आहार भी दिया जायेगा। इस अवसर पर सभी बच्चो को कैरम बोर्ड, शंतरज, बैडमिंटन और म्यूजिकल चेयर जैसे खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन कराया गया। साथ ही विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। उपरोक्त कार्यों से यहा के ग्रामीणो

और बच्चों में बहुत ही उत्साह नजर आया एवं उन्होने बल के प्रति आभार जताया।

Share This Article