ट्रेक्टर ने बाईक सवार को मारी टक्कर: युवक की मौके पर हो गई मौत, पुलिस जुटी जांच में

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुसौर पुलिस आरोपी ट्रेक्टर चालक की पतासाजी में जूटीछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के पुसौर रोड पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। ट्रेक्टर के चालक ने सामने से बाईक सवार युवक को टक्कर मारा और मौके से फरार हो गया। घटना पुसौर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक छपोरा में रहने वाला सुरेश निषाद पिता ग.गुरूवार को सुरेश अपने किसी परिचित को बाईक से पुसौर बस स्टैंड छोड़ने के लिए आया था।

उसे छोड़कर वापस जा रहा था कि तभी रास्ते में कृषि उपज मंडी के पास सामने से आ रही ट्रेक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे वह बाईक से दूर जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट पहुंची। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जूट गई है।पुसौर थाना क्षेत्र के कृषि उपज मंडी के पास घटित हुई घटना,

घटना को अंजाम देकर चालक फरार बाईक सवार को सामने से ठोकर मारने के बाद ट्रेक्टर का चालक तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने देखा। जहां पुलिस ने जांच शुरू की, तो पता चला कि लाल रंग के ट्रेक्टर से घटना घटित हुई है और बताया जा रहा है कि ट्रेक्टर छपोरा गांव के आसपास की है। फिलहाल मामले में पुलिस आरोपी की पतासाजी में जूट गई है।

Share This Article