अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर हुई दर्दनाक मौत, पुलिस जुटी जाँच में

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जांजगीर चांपा। अकलतरा के कोटमी सोनार रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

अकलतरा पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आज सुबह अकलतरा के कोटमी सोनार रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजनो का पता नहीं चल पाया है ।

वही मृत देह के पास एक बाइक खड़ी है, जिसका नंबर CG-10 V-1987 है । दुर्घटना में मृतक का चहेरा क्षत विक्षत हो गया है, जिस वजह से उसकी पहचान भी नही हो पा रही है। मृतक काले रंग की शर्ट पहने हुए है।

मृतक के पास ऐसे कोई वस्तु नही मिली है, जिससे उसकी पहचान हो सके। फिलहाल आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Share This Article