श्रीराम केयर हॉस्पिटल के आईसीयू। मैं हुए गैंगरेप मामले में पीडिता ने आरोपियों की पहचान कर ली है।

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर श्रीराम केयर अस्पताल में हुए गैंगरेप मामले में पीडिता ने आरोपियों की पहचान कर ली है। दोनों आरोपी हॉस्पिटल स्टॉफ हैं। सिविल लाइन पुलिस ने महिला नायब तहसीलदार के समक्ष सभी संदेहियों को पेश किया था। पीड़िता ने अब गैंगरेप के आरोपियों को पहचान लिया है। सिविल लाइन पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि श्रीराम केयर हॉस्पिटल के आईसीयू में नर्सिंग छात्रा पीड़िता से गैंगरेप किया

गया था। तहसील कार्यालय में तीन-तीन के समूह में कुल 12 लोगों की शिनाख्ती परेड हुई। करीब दो घंटे की मशक्त के बाद लड़की ने दो वार्ड बॉय की पहचान की है। पहचान करने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर दो वार्ड बॉय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि अपोलो में न्यायिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार तुलसी मंजरी साहू ने पीड़िता का बयान दर्ज किया था। पीड़िता ने न्यायिक मजिस्ट्रेट को शरीर के निशान दिखाए थे। उसने बयान में दर्ज कराया कि दो लोगों ने उसके साथ अनाचार किया है। रिपोर्ट बन्द लिफाफे में सिविल लाइन थानेदार के हवाले कर दिया गया है।

Share This Article