सीयूईटी यूजी: रजिस्ट्रेशन के लिए जबरदस्त रूझान, आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अगस्त तक होगा

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के 29 विभागों के 2159 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया इस साल तीन चरणों में पूरा होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ होने के साथ जबरदस्त रूझान आने लगा है। आनलाइन प्रक्रिया के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं।

तीन चरणों में पूरी प्रक्रिया

प्रथम चरण की काउंसलिंग व फीस करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त की सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। द्वितीय चरण मेरिट की घोषणा 30 अगस्त की शाम चार बजे तक होगी।

द्वितीय चरण काउंसलिंग व फीस जमा चार सितंबर की सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। तृतीय चरण मेरिट सूची छह सिंतबर की शाम चार बजे घोषित होगी।

तृतीय चरण काउंसलिंग फीस जमा 10 सितंबर की सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक की जाएगी। विशेष काउंसलिंग आवश्यक होने यानी सीट रिक्त होने पर 13 सितंबर की सुबह 9:30 बजे से 11:00 बजे तक की जाएगी।

सीयूईटी-यूजी का स्कोर महत्वपूर्ण

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने (सीयूईटी-यूजी) 2024 कामन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट का परिणाम पहले ही घोषित कर दिया है। अब देशभर के केंद्रीय विश्वविद्यालय अपने स्तर प्रवेश की प्रक्रिया अपना रहे हैं। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ने का रास्ता खुल गया। प्रवेश समिति द्वारा कट-आफ मार्क्स की सूचना ईमेल द्वारा 22 अगस्त को शाम पांच बजे तक भेजी जाएगी और विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी प्रकाशित की जाएगी।

Share This Article