राहुल गांधी.ने छोड़ी वायनाड की सीट, रायबरेली से बने रहेंगे सांसद .. वायनाड सीट से उपचुनाव लड़ेंगी प्रियंका

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राहुल गांधी रायबरेली से सांसद बने रहेंगे. वहीं उन्होंने उनके वायनाड सीट छोड़ने की घोषणा तो की ही साथ ही यह भी कहा कि, प्रियंका गांधी वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.
इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी के एक पुराने स्लोगन ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का प्रयोग करते हुए कहा कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी. इस तरह कांग्रेस ने एक ही दिन में दो बड़ी घोषणाएं की हैं. एक तो राहुल गांधी का निर्णय कि वह रायबरेली से ही सांसद बने रहेंगे और दूसरा कि कांग्रेस ने वायनाड उपचुनाव के. के लिए अपना प्रत्याशी भी उतार दिया है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने का फैसला किया और अपने पारिवारिक गढ़ रायबरेली में रहने का फैसला किया. विशेष रूप से,राहुल गांधी ने आम चुनावों में दोनों लोकसभा सीटों – केरल में वायनाड और उत्तर प्रदेश में रायबरेली पर प्रभावशाली अंतर से जीत हासिल की. नई दिल्ली में पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की चर्चा के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इस फैसले की घोषणा की गई

Share This Article