बाइक में ट्रिपल सवारी घूमना पड़ा महंगा,तीन दोस्तों की गाडी अनियंत्रित होकर जंगल में घुसी,मौके पर ही मौत

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ । जिले में बाइक सवार 3 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में होने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर हो गई। तीनों युवकों की गिरने से मौके पर ही जान चली गई। रोड किनारे जंगल में तीनों की लाश मिली है। घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों युवक 20 से 25 साल के हैं। बीती रात ओडिशा के कनकतुरा से महपल्ली लौट रहे थे। इसी बीच देर रात बाइक सवार सकरभोगा रोड पर अनियंत्रित होकर सड़क के बाहर गिर गए। सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो चक्रधर नगर पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि इसमें 2 युवक सारंगढ़ और एक लैलूंगा का रहने वाला था। इनके नाम उमेश, संजय पटेल और टिकेंद्र है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक महापल्ली स्थित इंड सेनर्जी लिमिटेड फैक्ट्री के कैंटीन कर्मचारी थे। चक्रधर नगर थाना में पदस्थ एसआई जीएल साहू ने बताया कि रात की घटना है। अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई होगी। सुबह मामले की जानकारी मिलने के बाद एंबुलेंस से तीनों शव को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां पोस्टमॉर्टम के लिए मर्च्यूरी रूम में रखा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article