Breaking: ITBP के जवान को अपने ही सर्विस राइफल से लगी गोली, हालत नाजुक,रायपुर रेफर

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

नारायणपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई है. एक एआईटीबीपी (ITBP) के जवान को गोली लगी है. गोली लगने से घायल जवान की हालत नाजुक है. जिसे बेहतर इलाज के लिए चौपर से रायपुर लाया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जवान एक्सीडेंटल फायरिंग में गोली लगने से घायल हुआ है. इस घटना की पुष्टि एडिशनल एसपी राबिंसन गुरिया ने की है.

जानकारी के अनुसार नारायणपुर के जेलबाड़ी में ITBP 53 बटालियन का जवान तैनात था. इसी दौरान जवान के सर्विस राइफल से एक्सीडेंटल फायर हो गया. जिससे उसके कंधे में गोली लग गई. इस घटना में घायल जवान को तुरंत इलाज के जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सेना के हेलीकाप्टर से रायपुर लाया जा रहा है. घायल जवान का नाम मनीष एम बताया जा रहा है, जो केरला कोल्लम जिला का निवासी है.

Share This Article