चलती कार में लगी आग, दम्पति ने भागकर बचाईं जान

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

रायपुर। राजधानी रायपुर में चलती कार में आग लग गई।  मामला तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव का है। हालांकि इन दोनों ही मामलो में किसी को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है।

रायपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में कपड़ा कारोबारी संतोष माखीजा अपनी पत्नी के साथ कार से सदर बाजार किसी काम से आए हुए थे। काम निपटाकर वे घर जाने के लिए निकल रहे थे। कुछ दूर आगे बढऩे के बाद कार से अचानक तेजी से धुआं उठने लग गया। संतोष माखीजा कुछ समझ पाते तभी कार के बोनट से आग की लपटें तेजी से उठने लगीं।

फौरन दोनों पति-पत्नी कार से निकलकर बाहर की ओर भागे। इस बीच कार के सामने के हिस्से में आग फैल गई। आसपास मौजूद लोगों ने फौरन पानी और फायर एक्सटिंगुइशर की मदद से आग पर काबू पाया। इस घटना में कार का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया। हालांकि किसी को चोट नहीं आई है। इसी तरह की घटना तेलीबांधा के पास मरीन ड्राइव में हुई।

Share This Article