Aaj Ka Rashifal : मेष, कुंभ समेत इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, आर्थिक पक्ष होगा मजबूत, पराक्रम लाएगा रंग

राजेन्द्र देवांगन
3 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Aaj Ka Rashifal /  सूर्य, शुक्र और चंद्रमा मेष राशि में। गुरु वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। बुध, मंगल और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- मध्यम सा समय कहा जाएगा। ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।

वृषभ राशि- मन चितिंत रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में प्रॅाब्लम होगी। सरकारी तंत्र से थोड़ा सा नुकसान होने का संदेह है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम से होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी से बचें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। मान-सम्मान में ठेस न आ पाए, इस बात का ध्यान रखें। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के साथ थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात भी मध्यम रहेगी। नौकरी- चाकरी की स्थिति थोड़ा ध्यान देकर के आगे बढ़ें। बाकी स्थिति आपकी ठीक है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रु उपद्रव संभव है। शत्रु समन भी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- प्रेम में थोड़ा सा सुनापन रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर भी मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा सा मध्यम समय। स्वास्थ्य, मानसिक रूप से मध्यम समय रहेगा। बाकी व्यापार ठीक-ठाक चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- घरेलू स्थिति नकारात्मक रहेगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी थोड़ी रुकेगी। भौतिक सुख-संपदा में थोड़ा सा नकारात्मक रहेंगी चीजें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार की स्थिति सही रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- अभी नए व्यापार की शुरुआत न करें। अपनों की सेहत पर ध्यान दें। स्वयं की सेहत पर भी ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार की स्थिति अभी बहुत अच्छी नहीं है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- धन-हानि के संकेत हैं। निवेश करने से बचें। कुटुंब से न उलझें। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

Share This Article