“पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महासचिव तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल..!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पंजाब में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, महासचिव तेजिंदर सिंह बिट्टू ने दिया इस्तीफा, BJP में हुए शामिल..!
पंजाब में लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मेंबर और हिमाचल के सह प्रभारी तेजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। वह पार्टी के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के को-इंचार्ज भी थे। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद वह बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर अपने इस्तीफे की कॉपी शेयर करते हुए तेजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि वह 35 साल बाद भारी मन से कांग्रेस से इस्तीफा दे रहे हैं। तेजिंदर पाल सिंह बिट्टू ने नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने नगर निगम शिमला के चुनाव प्रबंधन का भी काम देखा है। बता दें कि नगर निगम शिमला के चुनाव में कांग्रेस को कल 34 में से 24 सीटों पर प्रचंड जीत मिली।
तेजिंदर सिंह बिट्टू 12 साल तक राजनीति से दूर रहे थे। इसके बाद वह 2017 में एक बाद फिर राजनीति में उतरे। सूत्रों का कहना है कि तजिंदर सिंह बिट्टू आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते है। उनके साथ पंजाब और हिमाचल के भी कई कांग्रेस नेता मौजूद रह सकते है। जिसके बाद वे बीजेपी ज्वाइन कर सकते है। लोकसभा चुनाव की वोटिंग से पहले उनका कांग्रेस छोड़ना कांग्रेस के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा। क्योंकि उनका जालंधर सहित कई सीटों पर प्रभाव देखा जाता है।

Share This Article