महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार देगी 1500 करोड़ रुपए, महाकुंभ के आयोजन में करीब 6500 करोड़ खर्च का लगाया जा रहा अनुमान

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लखनऊ. 13 जनवरी से शुरू हो रहे प्रयागराज महाकुंभ के लिए केंद्र सरकार 1500 करोड़ रुपए देगी. महाकुंभ के आयोजन में करीब 6500 करोड़ खर्च का अनुमान लगाया जा रहा है. जिसके लिए मुख्य सचिव ने कैबिनेट सचिव की बैठक में कुंभ की तैयारी और खर्च का विवरण दिया है.

बता दें कि प्रयागराज महाकुंभ के लिए 405 परियोजनाएं स्वीकृति दी है. जानकारी के अनुसार, रायबरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस वे का निर्माण दिसंबर तक पूरा करेंगे. साथ ही प्रयागराज रिंग रोड पर भी तेजी से काम हो रहा है.


स्वास्थ्य को लेकर विशेष तैयारी

2 माह में रिकार्ड श्रद्धालुओं के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. योगी सरकार स्वास्थ्य को लेकर विशेष तैयारी कर रही है. महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है. बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए कुंभ मेला क्षेत्र में 400 से ज्यादा डॉक्टर्स की तैनाती होगी. वहीं 700 से अधिक पैरामेडिकल स्टॉफ नियुक्त करने की भी योजना है. मेला क्षेत्र में मेडिकल टीम 24 घंटे अपनी सेवाएं देगी.

जानकारी के अनुसार, 182 नर्सिंग स्टाफ, 150 वार्ड ब्वॉयज और 354 फार्मासिस्ट श्रद्धालुओं के लिए मौजूद रहेंगे. इसके अलावा 48 बेड महिलाओं और 15 बेड बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगे. जिससे आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी.

Share This Article