छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे हैं ब्लास्ट…!

राजेन्द्र देवांगन
2 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ में बिजली विभाग के दफ्तर में लगी भीषण आग, बीच-बीच में हो रहे हैं ब्लास्ट…!
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के भारत माता चौक के पास स्थित बिजली विभाग के सब डिवीजन दफ्तर में शुक्रवार दोपहर को भीषण आग लग गई है। हालांकि, तुरंत ही आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के काम में लग गई। दफ्तर में लगी यह काफी भयानक है, जानकारी के अनुसार इस भीषण आग के बीच-बीच में ट्रांसफॉर्मर से ब्लास्ट भी हो रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट से लगी आग
बताया जा रहा है कि बिजली विभाग के दफ्तर में रखें ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से यह आग लगी है। इस हादसे में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
नियंत्रण के बाहर जा रही आग
ताजा अपडेट के अनुसार, बिजली के दफ्तर में लगी भीषण आग नियंत्रण के बाहर जा रही है। तेज हवा के चलते आग लगातार फैल रही है। आग को फैलता देख प्रशासन द्वारा आस-पास बिल्डिंग्स, घर, दुकान और दफ्तरों को खाली करवाया गया है। पुलिस लोगो को लाउड स्पीकर के जरिए जगहों को खाली करने की अपील कर रही है।

Share This Article