सीएम विष्णुदेव साय ने अपने गृहग्राम में परिवार संग खेली होली.. अपनी माताजी का किया चरण स्पर्श

राजेन्द्र देवांगन
1 Min Read
Advertisement

जशपुर। होली का रंग पूरे देश में चढ़ चुका है। लोग हर्ष और उल्लास से अपने परिवारजनों और मित्रों के साथ होली का त्यौहार मना रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले के अंतर्गत अपने गृहग्राम बगिया में अपनी माताजी के चरण स्पर्श कर होली पर्व की शुरुआत की। ततपश्चात उन्होंने अपने परिवारजनों और ग्रामवासियों के साथ होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का यह त्यौहार आप सभी के जीवन मे सुख, समृद्धि और खुशहाली की वर्षा करे, यही कामना है।

Share This Article