कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बढ़ सकती हैं सुप्रिया श्रीनेत की मुश्किलें, NCW ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर..!

राजेन्द्र देवांगन
4 Min Read
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर बढ़ सकती हैं सुप्रिया श्रीनेत की मुश्किलें, NCW ने चुनाव आयोग को लिखा लेटर..!
बीजेपी ने अभिनेत्री कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश के मंडी से टिकट दिया है। इसी के साथ ही कंगना ने राजनीति में एंट्री कर ली है। ऐसे में कंगना एक बार फिर चर्चा में आ गईं क्योंकि कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर कंगना की एक आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की। वह पोस्ट वायरल होने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। कंगना ने इसको लेकर उनकी आलोचना की है। इतना ही नहीं मामला अब चुनाव आयोग के दरवाजे तक जा पहुंचा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले को लेकर इलेक्शन कमीशन को पत्र लिखा है।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने सुप्रिया श्रीनेत के पोस्ट की निंदा की है। उन्होंने कहा कि किसी महिला के बारे में इस तरह पोस्ट करना और उसके बारे में गलत बातें फैलाना महिलाओं का अपमान है। चुनाव आयोग को सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सभी को यह समझना चाहिए कि महिलाओं का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। किसी भी महिला के बारे में ऐसे पोस्ट करना मना है, चाहे वो सोशल मीडिया पर हो या सीधे तौर पर उनका अपमान करना हो। यह महिलाओं की गरिमा का अपमान है। इसलिए महिला आयोग ने मांग की है कि चुनाव आयोग इस पर संज्ञान ले और कार्रवाई करे।
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने श्रीनेत की आलोचना की
एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक बयान में कहा कि सुप्रिया श्रीनेत का व्यवहार असहनीय और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। भारत के चुनाव आयुक्त को एक पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि सभी महिलाओं का सम्मान करें और गरिमा बनाए रखें।
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के इंस्टाग्राम अकाउंट से सोमवार को एक विवादित पोस्ट किया गया। इसमें कंगना रनौत की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा कि क्या कोई मुझे बता सकता है कि मंडी में क्या रेट है? इसके वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। बीजेपी ने श्रीनेत और कांग्रेस पार्टी की जमकर आलोचना की है क्योंकि बीजेपी ने कंगना को मंडी से लोकसभा का टिकट दिया है।
श्रीनेत ने दी सफाई
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि एक व्यक्ति जिसके पास मेरे मेटा अकाउंट (एफबी और इंस्टा) तक पहुंच थी, उसने ही यह आपत्तिजनक पोस्ट की है। इसको बाद में हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जो कोई भी मुझसे परिचित है, वह जानता होगा कि मैं कभी भी किसी महिला के बारे में ऐसा बयान नहीं दूंगी। हालांकि, मुझे अभी ट्विटर पर एक पैरोडी अकाउंट का पता चला है जो मेरे नाम का इस्तेमाल कर रहा है और इसने ही पूरी शरारत की है। उन्होंने कहा कि इसकी शिकायत दी जा रही है।

Share This Article